Manohar Lal Khattar, Karnal: केंद्रीय मंत्री व करनाल के सांसद मनोहर लाल शुक्रवार को करनाल के अनमोल गार्डन में भारतीय जनता पार्टी के दीपावली मिलन एवं अभिनंदन समारोह में पहुंचे। इस उन्होंने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर सभी कार्यकर्ताओं व आमजन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के पिछले 10 साल के कार्यकाल में बिना पर्ची और बिना खर्ची के जो सरकारी नौकरी में चुने गए, उन्होंने हमें अपना माना और तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal Khattar) ने भाजपा नेता कविंद्र राणा को सांसद प्रतिनिधि के रूप में करनाल के लिए नियुक्त किया। मनोहर लाल ने कहा कि निकाय चुनाव जल्द होंगे, इसके लिए वह मंत्री विपिन गोयल से बात करेंगे
ताऊ Manohar Lal Khattar ने बताए बीजेपी के जीत के चार कारण
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस बार की जीत का विशेष महत्व है। पहली बार प्रदेश में कोई पार्टी तीसरी बार जीत कर आई है। जनता ने विपक्ष को सबक सिखाया। उन्होंने जीत के चार कारण बताए।
Read this also- Haryana News: हरियाणा का ये जिला बना डेंगू का हॉटस्पॉट, घरों मे मिला लार्वा
पहला कारण- कांग्रेस ने गठबंधन करके अपनी कमजोरी स्वयं दिखा दी।
दूसरा कारण- हमने अपने मुख्यमंत्री का नाम बताया लेकिन उन्होंने अपने नेता का नाम नहीं बताया।
तीसरा कारण- 10 साल हमने जो काम किए और उससे पहले 10 साल के कांग्रेस शासन काल में उन्होंने जो काम किए थे। जनता सब जानती थी। हमने बिना पर्ची-बिना खर्ची नौकरियां दी।
चौथा कारण- हरियाणा का इतिहास है कि केंद्र में जिस पार्टी की सरकार होती है, हरियाणा में भी उसी पार्टी की सरकार बनती है।
Manohar Lal Khattar: बीजेपी ने बिना भेदभाव के काम किया
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमने जब सरकार बनाई तो बिना भेदभाव के काम किया। सभी 90 विधानसभा के लिए 450 करोड़ रुपए खर्च करने की घोषणा की यानि प्रत्येक विधानसभा को 5-5 करोड़ रुपए दिए। हमने जनता को अपना विचार बताया। हमारी नीतियों को बताया। जनता ने उन्हीं नीतियों, सिद्धांतों और उपलब्धियों पर वोट किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आमजनता ने भी हमें भरपूर समर्थन दिया। बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां देने के विषय की खूब चर्चा हुई।
-तीसरी बार सरकार बनाकर रचा इतिहासः हरविंद्र कल्याण
विधानसभा अध्यक्ष एवं घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि यह गौरव का पल है, तीसरी बार सरकार बनाकर इतिहास रचा है। 2014 की तरह करनाल जिला के सभी 5 विधायक भाजपा के बने हैं। इसका श्रेय केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को जाता है जिन्होंने समान काम और सुशासन दिया। आज बिना पर्ची और बिना खर्ची की आवाज हर जगह गूंजती है। तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी है। जो मजबूत नींव केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल जी ने रखी थी अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बुलंद ईमारत रखने का काम करेंगे।
इस मौके पर कार्यक्रम में मंच संचालन जिला महामंत्री सुनील गोयल ने किया। कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष बृज गुप्ता एवं मेयर रेणु बाला गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।
इस मौके पर करनाल जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल, विधायक जगमोहन आनंद ,विधायक योगेंद्र राणा,पूर्व उद्योग मंत्री शशि पाल मेहता, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, चेयरपर्सन निर्मला बैरागी, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा वाइस चेयरमैन सुभाष चन्द्र सहित अन्य मौजूद रहे।